देश विदेश के अलग अलग हिस्सों में भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम होते हैं, ढेर सारी गतिविधियां होती हैं। कई ख़बरें भी होती हैं जो हम तक नहीं पहुंच पातीं। गोष्ठियां, कार्यशालाएं होती हैं, रंगकर्म की तमाम विधाओं की झलक मिलती है और लोक संस्कृति के कई रूप दिखते हैं। नए कलाकार, नई प्रतिभाएं और संस्थाएं साहित्य-संस्कृति को समृद्ध करने की कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन उनकी जानकारी कम ही लोगों तक पहुंच पाती है। हमारी कोशिश है कि इस खंड में हम ऐसी ही गतिविधियों और ख़बरों को शामिल करें … चित्रों और वीडियो के साथ।

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कहा है समाज में न्याय की स्थापना केवल अदालत तक सीमित नहीं है बल्कि साहित्य और कानून का भी आपस में गहरा संबंध है। साहित्य को देश के अंतिम जन को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
Read More

प्रसिद्ध फ़िल्मकार नंदिता दास ने कहा है कि वह अपनी अगली फिल्म अपनी कहानी पर बनाएंगी जो उन्होंने बीस साल पहले लिखी थी। सुश्री दास ने साहित्योत्सव के तीसरे दिन सिनेमा और साहित्य के सम्बन्धों पर बात करते हुए यह जानकरी दी। "स्याही से दृश्य तक: साहित्यिक कृतियां जिन्होंने सिनेमा को रोचक बनाया" विषय पर हुई यह परिचर्चा प्रख्यात फिल्म लेखक अतुल तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Read More
महाराष्ट्र के युवा चित्रकार गिरीश उरगुडे को आज यहाँ प्रथम वर्षिता शुक्ल वेंकटेश स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। प्रख्यात लेखक अशोक वाजपेयी कला समीक्षक प्रयाग शुक्ल, जाने माने चित्रकार जतिन दास और गोपी गजवानी ने श्री उरगुडे को यह पुरस्कार दिया।पुरस्कार में 50 हज़ार रुपए की राशि प्रशस्ति पत्र एवम प्रतीक चिन्ह शामिल है। श्रीमती वर्षिता वेंटकेश गोविंद राजन का कोविड में कैंसर के कारण
Read More
प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर लेखक कल्कि सुब्रमनियम ने साहित्य अकादमी से अपने समुदाय के लोगों के लिए एक अलग पुरस्कार शुरू करने की मांग की। कल्कि ने आज साहित्योत्सव के तीसरे दिन ट्रांसजेंडर साहित्य के बारे में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए यह मांग की।
Read More
हिंदी की वरिष्ठ कवयित्री गगन गिल समेत 23 भारतीय भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गए। कमानी सभागार में एक गरिमापूर्ण समारोह में अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने श्रीमती गिल समेत सभी विजेताओं को यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान में एक लाख रुपये की राशि प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह शामिल है। श्रीमती अनामिका के बाद दूसरी कवयित्री हैं जिन्हें यह सम्मान मिला।उंन
Read More
हिंदी के जाने माने आलोचक मदन सोनी को साहित्य अकादेमी का अनुवाद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 अनुवादकों को साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2024 के लिए अनुमोदित किया गया।
Read More
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कल (5 मार्च 2025) राष्ट्रपति भवन में "विविधता का अमृत महोत्सव" के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। यह एक ऐसा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है जो विभिन्न क्षेत्रों की अनूठी परंपराओं को प्रदर्शित करके भारत की विविध विरासत का जश्न मनाता है।
Read More
सीमांतिनी उपदेश की लेखिका हरदेवीं जेल जाने वाली पहली लेखिका थी और स्त्री लेखकों को शामिल किए बिना हिंदी नवजागरण अधूरा है। देश की जानी मानी स्त्री विमर्शकारों ने आज इलाहाबाद विश्विद्यालय शताब्दी समारोह के अंतर्गत स्त्री विमर्श पर आयोजित दो दिवसीय समारोह में यह बात कही।
Read More