सरदार पटेल के जीवन पर आधारित नाटक “लौह पुरूष” के मंचन के साथ ही 2026 का ब्रिक्स थिएटर फेस्टिवल खत्म हो गया। ‘साझा कहानियां, साझा भविष्य’ की थीम पर आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव में ब्रिक्स के नौ सदस्य और साझेदार देशों के कलाकारों, रंगकर्मियों और थिएटर संस्थानों ने हिस्सा लिया। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस समारोह ने रंगमंच के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृतियों को करीब लाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने का काम किया। समापन समारोह में संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव में भारत, थाईलैंड, इंडोनेशिया, रूस, ईरान, वियतनाम, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और इथियोपिया से 500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 11 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नाटकों का मंचन किया गया, जिनमें अलग-अलग देशों की भाषाओं, सांस्कृतिक पहचान और रंगमंच की विविध परंपराओं की झलक देखने को मिली।
Read More