देश विदेश के अलग अलग हिस्सों में भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम होते हैं, ढेर सारी गतिविधियां होती हैं। कई ख़बरें भी होती हैं जो हम तक नहीं पहुंच पातीं। गोष्ठियां, कार्यशालाएं होती हैं, रंगकर्म की तमाम विधाओं की झलक मिलती है और लोक संस्कृति के कई रूप दिखते हैं। नए कलाकार, नई प्रतिभाएं और संस्थाएं साहित्य-संस्कृति को समृद्ध करने की कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन उनकी जानकारी कम ही लोगों तक पहुंच पाती है। हमारी कोशिश है कि इस खंड में हम ऐसी ही गतिविधियों और ख़बरों को शामिल करें … चित्रों और वीडियो के साथ।


गतिविधियां/ख़बरें
अपने ही मकान में किरायेदार की तरह रहते थे रज़ा साहब
7 Rang
February 13, 2025

द्मविभूषण से सम्मानित महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा इतने नैतिक व्यक्ति थे कि वे अपने उस मकान में किरायेदार की तरह रहते थे जिसे उन्होंने  अपने नाम पर बने फाउंडेशन को दे दिया था। यह जानकारी प्रख्यात संस्कृतिकर्मी एवं कवि अशोक वाजपेयी ने रज़ा साहब के अंतिम वर्षों में बनाये गए चित्रों की प्रदर्शनी  “अंतिमा “के उद्घटान समारोह में दी। प्रदशनी का उद्घटान रज़ा साहब के पुराने मित्र और जाने à¤

Read More
साहित्य अकादेमी ने आयोजित किया कुंभ में हिंदी कवि ‘सम्मिलन’  
7 Rang
February 10, 2025

साहित्य अकादेमी में भी अब अध्यात्म और सनातनी मान्यताओं को लेकर कार्यक्रम करने की तमाम पहल दिखाई देती है और भला इसके लिए महाकुंभ से बढ़कर कौन सा मौका हो सकता है। अकादमी ने महाकुंभ में कलाग्राम के मंच पर एक हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया और उसे सम्मेलन की जगह सम्मिलन कहा। इसकी अध्यक्षता प्रख्यात कवि एवं गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र ने की।

Read More
55वां विश्व पुस्तक मेला : साहित्य में स्त्री स्वर
7 Rang
February 9, 2025

55वें विश्व पुस्तक मेले में हिंदी साहित्य में इस बार भी सदा की तरह स्त्रियों की आवाज़ें छाई रहीं। इस साल भी कई लेखिकाओं की पुस्तकें आई जिनमें कविता ,कहांनी ,उपन्यास ,आलोचना से लेकर अनुवाद तक शामिल है।इस बार मेले में कई विदुषी विदेशी महिला विद्वान भी आईं और उन्होंने विचार विमर्श में हिस्सा लिया।साथ ही स्त्री मुद्दे पर चर्चाएं भी आयोजित की गईं।हिंदी में स्त्री रचनाकारों की इतनी किताà¤

Read More
साहित्य अकादेमी में लिथुआनियाई लेखक की कहानी का पाठ 
7 Rang
January 31, 2025

साहित्य अकादेमी द्वारा आज  लिथुआनिया गणराज्य के दूतावास के संयुक्त तत्त्वावधान में  एक साहित्य संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात लिथुआनियाई लेखक, दार्शनिक और साहित्यालोचक यारोस्लावस मेल्निकस ने अपने कहानी-संग्रह 'द लास्ट डे' की एक कहानी का पाठ किया। भारत में लिथुआनिया दूतावास की माननीया राजदूत महामहिम डायना मिकेविचियेने ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Read More
भारंगम में महिला सशक्तिकरण…
7 Rang
January 31, 2025

भारंगम की शुरुआत तीन दिन पहले हो चुकी है और अब लोगों की निगाह महिला निर्देशकों पर केंद्रित हो रही है। इस बार भारंगम में 24 महिला निर्देशकों के नाटक हो रहे हैं। गुरुवार को प्रसिद्ध रंगकर्मी हेमा सिंह के नाटक से इसकी विधिवत शुरुआत हो चुकी है। हेमा सिंह ने हिंदुस्तानी में आगा हश्र कश्मीरी के नाटक "ख्वाब ए हस्ती" का मंचन किया।

Read More
55वां विश्व पु्स्तक मेला एक फरवरी से शुरु
7 Rang
January 30, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक फरवरीसे शुरू हो रहे  55 वें विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन करेंगी और इस वर्ष मेले की थीम होगी - हम भारत के लोग। अगर आपने एक भी किताब  लिखी तो विश्व पुस्तक मेले में आप गेस्ट राइटर हैं।

Read More
साहित्य अकादेमी पुरस्कार प्रक्रिया में बदलाव
7 Rang
January 30, 2025

Read More
लोक नाट्य शैली के नाटकों को बचाना ज़रूरी: संजय उपाध्याय
7 Rang
January 30, 2025

भारत  रंग महोत्सव के दूसरे दिन लोकरंग कार्यक्रम में संजय उपाध्याय के निर्देशन में नाटक बिदेसिया का 856 वीं बार मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने तालियों और सीटियों से समां बांध दिया। एनएसडी के मुक्ताकाश मंच पर शाम सात बजे इस नाटक को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इसका एक कारण तो यह भी रहा होगा कि यह नाटक निःशुल्क था पर इस नाटक की अपार सफलता से कुछ सवाल भी उठे। वरिष्ठ पत्रकार लेखक अरविंद कु

Read More
भारंगम के मंच पर संस्कार भारती का प्रमुख क्यों?
7 Rang
January 29, 2025

भारत रंग महोत्सव के 25वें संस्करण की शुरुआत हो गई... दिल्ली में चुनाव की वजह से इसका उद्घाटन कमानी ऑडिटोरियम में न होकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कैंपस में ही हुआ...इस बार के रंगदूत बनाए गए अभिनेता राजपाल यादव ने तालियां बटोरीं.. मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के आने का लंबा इंतज़ार हुआ, आखिरकार उद्घाटन के बगैर नाटक रंग चिंतन शुरु हो गया... मंत्री जी आए तो लेकिन काफी देर से.. मंच पर संस्कार

Read More
मीडिया और मनोरंजन उद्योग के लिए WAVES प्लेटफार्म लांच
7 Rang
January 27, 2025

भारतीय संस्कृति और रचनात्मकता को बढ़ावा देने और बाज़ार तलाशने के लिए प्रसार भारती ने वेव्स (Waves) ओटीटी प्लेटफार्म बनाया है। सरकार का दावा है कि इसे अबतक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है।

Read More
Copyright 2024 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis