सायरा बानो की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
7 Rang
September 1, 2021

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार साहब की बेगम साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्‍हें मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था।

Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis