सायरा बानो की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा और दिलीप कुमार साहब की बेगम साहिबा सायरा बानो की तबियत खराब हो गई है। उन्‍हें मुंबई के हिंदुजा अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, 77 साल की सायरा बानो को 3 दिन पहले अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, तबियत में सुधार ना होने पर उन्‍हें आईसीयू में एडमिट किया गया है।
बता दें कि सायरा बानो ने अपने करियर की शुरुआत साल 1961 में फिल्म जंगली से की थी । इसके बाद वह पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, जमीर जैसी फिल्मों में नजर आईं। सायरा बानो महज आठ साल की उम्र में दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं। सायरा बानो ने इसी उम्र में ये तय कर लिया था कि वह दिलीप कुमार से शादी करना चाहती हैं। दिलीप कुमार से वह 22 साल छोटी थीं। सायरा बानो को एक्टिंग विरासत में मिली थीं।
Posted Date:

September 1, 2021

1:26 pm Tags: , , ,
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis