देश विदेश के अलग अलग हिस्सों में भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम होते हैं, ढेर सारी गतिविधियां होती हैं। कई ख़बरें भी होती हैं जो हम तक नहीं पहुंच पातीं। गोष्ठियां, कार्यशालाएं होती हैं, रंगकर्म की तमाम विधाओं की झलक मिलती है और लोक संस्कृति के कई रूप दिखते हैं। नए कलाकार, नई प्रतिभाएं और संस्थाएं साहित्य-संस्कृति को समृद्ध करने की कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन उनकी जानकारी कम ही लोगों तक पहुंच पाती है। हमारी कोशिश है कि इस खंड में हम ऐसी ही गतिविधियों और ख़बरों को शामिल करें … चित्रों और वीडियो के साथ।


गतिविधियां/ख़बरें
दिल्ली फिल्म फेस्टिवल में दिखीं 210 फिल्में
mm Indianartforms
December 11, 2015

चौथा दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 10 दिसम्बर को खत्म हो गया। बेहतरीन बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णो सेन की मौजूदगी के अलावा मशहूर रंगकर्मी अरविंद गौड़ और देश विदेश के तमाम फिल्मकारों ने समारोह को कामयाब बना दिया । फिल्म समारोह में 69 देशों की 210 फिल्में दिखाई गईं। इस दौरान फिल्म के तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई।

Read More
विश्व सहिष्णुता दिवस के पहले मोदी पर सहिष्णु होते महेश भट्ट
mm Indianartforms
November 16, 2015

विश्व सहिष्णुता दिवस पर पूरी दुनिया में सहिष्णुता की चर्चा में भारत में सहिष्णुता पर छिड़ी जंग सुर्खियाँ बने इसके पहले बालीवुड फिल्मों के प्रयोगधर्मी निर्देशक महेश भट्ट जरुर कुछ सहिष्णु होने की कोशिश कर रहे हैं| विदेश की धरती पर असहिष्णुता पर पीएम मोदी के बयान का हिंदी फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने अपने ही अंदाज में स्वागत किया है|

Read More
गंभीर बहस पर सवाल उठाती मृणाल सेन की गैरहाजिरी
mm Indianartforms
November 15, 2015

देश का दूसरा सबसे बड़ा फिल्म समारोह कोलकाता फिल्म फेस्टिवल असहिष्णुता अौर आतंकवाद को लेकर बहस के बीच शुरू हुअा। 14 नवंबर को समारोह का उद्घाटन अमिताभ बच्चन ने किया। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रानी मुखर्जी समेत मुंबई से कई सितारों का जमघट कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में दिखा, जहां समारोह आयोजित किया गया था।

Read More
Copyright 2024 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis