भारत पर्व में संस्कृति के तमाम रंग

इंडिया गेट पर पूरे देश की छटा

bharat1

भारतीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग देखना हो तो दिल्ली के इंडिया गेट आइए। यहां राजपथ के लॉन्स में देश के हर राज्यों की कला और संस्कृति के अलावा वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। संस्कृति मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत पर्व में आपको 17 राज्यों के थीम पैवेलियन दिखेंगे और आप आनंद उठा सकेंगे वहां की सांस्कृतिक परंपराओं का, संगीत और नृत्य का, हल्तशिल्प और खान पान का।

bharat2bharat

आज़ादी के 70 साल पूरे होने पर आपको यहां मिलेगी देशप्रेम से ओतप्रोत झांकियों की अद्भुत झलक, जल, थल और वायु सेना के बैंडों की शानदार प्रस्तुति। आम तौर पर इंडिया गेट पर लोगों की भारी भीड़ हमेशा ही रहती है और यहां देर रात तक पिकनिक सा माहौल रहता है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौकों पर यह पूरा इलाका देशप्रेम के संदेशों और झलकियों से भरपूर रहता है। बेहद सजे संवरे अदाज़ में यहां की छटा देखने लायक होती है। भारत पर्व जैसा उत्सव इसमें चार चांद लगा देता है। 12 अगस्त से 19 अगस्त तक चलने वाले इस उत्सव में भारतीय संस्कृति का हर रंग आपको देशप्रेम के जज़्बे से भर देगा।

Posted Date:

August 12, 2016

11:15 am
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis