
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर के जलसे में अपनी किताब The Essential Miir पर हुई चर्चा के दौरान कही। हार्पर कोलिन्स ने इस वर्ष जनवरी में यह किताब छापी है। उनकी नज्मों और गज़लों के अंग्रेजी अनुवाद भी छप चुके हैं। मीर की पैदाइश 1723 में आगरा में हुई जबकि इंतकाल 1810 में लखनऊ में हुआ।

अपने देश की गंगा जमुनी तहज़ीब को शायरों ने जिस तरह देखा, महसूस किया उसे राजीव सिंह ने आज के संदर्भ में खूबसूरती से पेश किया है ... पूरी संवेदना और सामाजिक चिंताओं के साथ। इस आलेख को उन्होंने हाल के एक संदर्भ के साथ जोड़ा है जब अलीगढ़ की रूबी खान के खिलाफ कुछ मौलवियों ने फतवा जारी कर दिया। देश के मौजूदा माहौल की यह एक छोटी सी मिसाल भर है। लेकिन इसके मायने गहरे हैं।