एक नन्हीं बच्ची पलक की चित्रकारी देखिए..

पलक प्रकाश महज़ 12-13 साल की है। पिछले कई सालों से पेंसिल, आर्ट पेपर, कलर पेंसिल और तरह तरह के रंगों से खेलती है। मुंबई में रहती है। जब एकदम छोटी सी थी तब भी रेखाएं और रंग उसके लिए अपनी अभिव्यक्ति के सबसे कारगर माध्यम थे। धीरे धीरे उसने खुद को कला के क्षेत्र में केन्द्रित किया। रोज़ कुछ न कुछ बनाने लगी। कोई ट्रेनिंग नहीं ली, कहीं से कुछ सीखा नहीं। कल्पनाओं की उसकी अपनी दुनिया है और हमेशा हंसती मुस्कराती और ज़िंदगी के तमाम पहलुओं को कौतूहल से देखती पलक लगातार कुछ न कुछ नया करती है…

ऐसे प्रतिभावान और कल्पनाशील नन्हें कलाकार देश में बहुत सारे हैं लेकिन उनका हुनर सामने नहीं आ पाता या फिर पढ़ाई लिखाई और करियर की प्राथमिकताओं और प्रतियोगिता के दबाव में बच्चे उलझ जाते हैं। उनकी तमाम मूल प्रतिभाएं दब जाती हैं या आकार नहीं ले पातीं। लेकिन हमें बेशक उनके इस हुनर को आगे बढ़ाना चाहिए, किसी न किसी मंच पर लाकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए।

7 रंग के पाठकों के लिए इस नन्हीं कलाकार पलक प्रकाश के कुछ चित्र पेश हैं…

जन्ममाष्टमी के मौके पर और उसके अलावा भी बनाए गए पलक के कुछ चित्रों को देखिए…

 

 

   

 

Posted Date:

August 12, 2020

8:25 pm
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis