सेट्टि बने रशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स के मानद सदस्य

सतीश गुजराल और ओ पी शर्मा के बाद कृष्णा सेट्टी यह सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय

रशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स ने ललित कला अकादमी के प्रशासक और प्रमुख सी एस कृष्ण सेट्टी को प्रतिष्ठित मानद सदस्यता देकर कर उन्हें सम्मानित किया है। सेट्टी को यह सम्मान रशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स की 260 वीं सालगिरह के मौके पर दिया गया। दुनिया भर में अब तक केवल 84 लोगों को इस सम्मान से नवाज़ा गया है। फ्रांस की राजकुमारी चेनटल, बान की-मून और जुबिन मेहता जैसी हस्तियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। रशियन एकेडमी के 260 साल के इतिहास में पद्म विभूषण सतीश गुजराल और कलाविद-कलाकार ओ पी शर्मा के बाद सेट्टी तीसरे भारतीय कलाकार हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाज़ा गया है।

मानद सदस्यों को विश्व संस्कृति और कला के उत्कृष्ट लोगों में से चुना जाता है। साथ ही जो लोग समाजसेवा का काम कर रहे हैं या जो भी रूसी अकादमी और रूसी संस्कृति के विकास में योगदान कर रहें हैं उन्हें भी इस सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। शिक्षाविदों और संबंधित सदस्यों की संख्या एकेडमी की एसेंबली निर्धारित करती है।

कृष्णा सेट्टी इसे अपना नहीं बल्कि देश का सम्मान मानते हैं। उका कहना है कि रूस भारत का सबसे पुराना दोस्त और सहयोगी है और अपनी मजबूत सांस्कृतिक विरासत के साथ, विश्व संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी है।

Posted Date:

September 30, 2017

12:42 pm Tags: , , ,
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis