देश विदेश के अलग अलग हिस्सों में भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े तमाम कार्यक्रम होते हैं, ढेर सारी गतिविधियां होती हैं। कई ख़बरें भी होती हैं जो हम तक नहीं पहुंच पातीं। गोष्ठियां, कार्यशालाएं होती हैं, रंगकर्म की तमाम विधाओं की झलक मिलती है और लोक संस्कृति के कई रूप दिखते हैं। नए कलाकार, नई प्रतिभाएं और संस्थाएं साहित्य-संस्कृति को समृद्ध करने की कोशिशों में लगे रहते हैं लेकिन उनकी जानकारी कम ही लोगों तक पहुंच पाती है। हमारी कोशिश है कि इस खंड में हम ऐसी ही गतिविधियों और ख़बरों को शामिल करें … चित्रों और वीडियो के साथ।


गतिविधियां/ख़बरें
कला लेखन को मीडिया की मुख्य धारा में लाने की चिंता
7 Rang
July 31, 2017

मुख्य धारा की पत्रकारिता से किस तरह कला और संस्कृति हाशिये पर चली गई है और इसे कैसे मीडिया में सम्मानजनक जगह दिलाई जाए, इसे लेकर ललित कला अकादमी खासा चिंतित है। अकादमी ने इस बारे में चिंतन और कारगर पहल करने के मकसद से दिल्ली में भारतीय भाषाओं के करीब 50 कला लेखकों का एक सम्मेलन किया।

Read More
रंग बिरंगी हरियाली तीज में संस्कृति के कई रंग बिखरे…
7 Rang
July 28, 2017

बरेली के आंवला में इफ्को परिसर में मनी हरियाली तीज। वर्षा ऋतु का आगमन.. आसमान में काले मेघ.. हाथों में मेहंदी और शिव पार्वती के लोक गीतों से इफको परिवार की महिलाओं ने इस मौके पर समां बांध दिया। महिला क्लब द्वारा आयोजित हरियाली तीज की थीम शिव आराधना रही।  इसके लिए इफको अतिथिगृह के हाल में और झूले के साथ श्रीकृष्ण प्रतिमा का भव्य सेट तैयार किया गया।

Read More
संस्कृत नाटक ‘उत्तर प्रश्नम’ का मंचन
7 Rang
July 13, 2017

आम तौर पर आज के दौर में संस्कृत नाटकों का मंचन अपने देश में कम होता है, लेकिन इलाहाबाद के दर्शकों को उत्तर प्रश्नम नाम के संस्कृत नाटक ने रंगमंच के नए एहसास से भर दिया। समन्वय नामक सांस्कृतिक संस्था की सचिव सुषमा शर्मा के परिकल्पना और निर्देशन में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र में हुए इस नाटक के लेखक हैं मीराकांत। इसका संस्कृत भाषा में रूपान्तरण किया सुरेन्द्रपाल सिंह न

Read More
भारत भवन में 5 दिनों का जयशंकर प्रसाद समारोह
7 Rang
July 12, 2017

मशहूर लेखक, कवि, कहानीकार, उपन्यासकार और नाटककार जयशंकर प्रसाद की याद में भोपाल के भारत भवन में पांच दिनों का एक समारोह होने जा रहा है। इसमें प्रसाद के काव्य और गद्य के साथ उनके नाटकों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही प्रसाद के लेखन को आज के संदर्भ से जोड़कर उनकी सामयिकता को भी सामने लाया जाएगा।

Read More
लक्ष्मी श्रीवास्तव की नई नृत्य नाटिका ‘उषा परिणय’
7 Rang
July 11, 2017

भरतनाट्यम शैली के अलावा कथक और अन्य नृत्य शैलियों को मिलाकर कुछ नए प्रयोग करने वाली नृत्यांगना लक्ष्मी श्रीवास्तव एक बार फिर अपनी मशहूर नृत्य नाटिक ‘उषा परिणय’ का मंचन करने जा रही हैं। इसका आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से 13 जुलाई को होने जा रहा है। डॉ योगेश प्रवीण इसके रचनाकार हैं और हेम सिंह ने संगीत दिया है।

Read More
कैनवस पर उतरे कृष्ण और गऊ के रिश्ते
7 Rang
July 7, 2017

देश भर के कुछ चुने हुए कलाकारों ने तीन दिनों की कार्यशाला में अपनी संस्कृति की बेहद दिलचस्प तस्वीर पेश की है। दिल्ली में के एंड के इंटरनेशनल होटल में आयोजित इस कार्यशाला को मौजूदा परिप्रेक्ष्य में गाय के आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व के संदर्भ में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देश में इन दिनों जिस तरह गाय का राजनीतिकरण हुआ और इसे पौराणिक संदर्भों से काटकर ओछी राजनीति का हिस्सा ब

Read More
झारखंड के लोक कलाकारों को मिली नई पहचान
7 Rang
July 4, 2017

केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की पहल पर देश भर की प्रतिभाओं के डाटा बैंक बनाने के मकसद से अलग अलग क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के रायकेला में राजकीय छऊ कला केन्द्र में हाल ही में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम हुआ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर कहा कि हमारी सबसे बड़ी पूंजी गावों में फैली और रची बसी यहां की परंपराएं

Read More
देश भर के कलाकारों का बन रहा है डाटाबैंक, शुरूआत मथुरा से
7 Rang
June 12, 2017

संस्कृति मंत्रालय ने देश भर के कोने कोने में फैले कलाकारों की जानकारी इकट्ठा करने के साथ साथ लोक और आदिवासी कलाकारों का डाटाबैंक तैयार करने का काम तेज़ कर दिया है। इस काम के लिए मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई है जो ब्लाक स्तर पर जाकर कलाकारों की जानकारी इकट्ठा करेगी। इसकी शुरूआत 17 और 18 जून को मथुरा के गोवर्धन से शुरू होगी। इसके तहत आसपास के करीब 100 गांवों के कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी

Read More
अस्मिता समर थिएटर फेस्टिवल 20 मई से 28 जुलाई तक
7 Rang
May 18, 2017

पिछले पच्चीस सालों से रंगमंच को आम आदमी से जोड़ने और एक आंदोलन की शक्ल देने में लगा अस्मिता थिएटर ग्रुप आगामी 20 मई से 28 जुलाई तक समर थिएटर फेस्टिवल करने जा रहा है। इस दौरान अस्मिता के तमाम चर्चित नाटकों का मंचन दिल्ली के चार सभागारों में होगा। अस्मिता के नाटक मंडी हाउस के श्रीराम सेंटर, लोदी रोड के इंडिया हैबिटेट सेंटर, और गोल मार्केट के पास मुक्तधारा और लोक कला मंच में देखे जा सकते ह

Read More
बस्तियों में फलता फूलता रंगमंच
7 Rang
May 5, 2017

अपने नाटकों की बदौलत रंगमंच को जनसरोकारों से जोड़ने और विलुप्त होती लोक शैलियों को जीवित करने की कोशिश में बरसों से लगी संस्था रंगलीला ने पूरे एक महीने तक बस्ती का रंगमंच नाम से जो अभियान चलाया, उससे तमाम बस्तियों में रहने वाले 100 से ज्यादा बच्चों और दूसरे लोगों को रंगमंच और नाटक के बारे में पता चला। रंगलीला ने 3 अप्रैल से 2 मई तक लगातार पूरे पूरे दिन बस्तियों में कार्यशालाएं कीं...

Read More
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis