किसी भी देश की संस्कृति को विकसित करने, इसे सहेजने और खुद को अभिव्यक्त करने का एक बेहतरीन ज़रिया है साहित्य। साहित्य वो विधा है जिसके कई आयाम हैं। कहानियां, कविताएं, गीत, शायरी, लेख, संस्मरण, समीक्षा, आलोचना, नाटक, रिपोर्ताज, व्यंग्य – अभिव्यक्ति के तमाम ऐसे माध्यम हैं जिनसे साहित्य बनता है और समृद्ध होता है। साहित्य में समाज और जीवन के हर पहलू की झलक होती है। संवेदनाओं और दर्शन का बेहतरीन मेल होता है। संस्कृति और तमाम कालखंडों की और राजनीति से लेकर बेहद निजी रिश्तों तक की अद्भुत अभिव्यक्ति होती है। भाषा का एक विशाल संसार गढ़ता है साहित्य। साहित्य के मौजूदा स्वरूप, नए रचनाकर्म और छोटे बड़े साहित्यिक आयोजनों के अलावा आप इस खंड में पाएंगे साहित्य का हर रंग…

साहित्य के मौजूदा स्वरूप और चुनौतियों के बारे में अक्सर चर्चाएं होती रही हैं, समकालीन लेखन से लेकर तकनीक के इस बदलते दौर में पढ़ने लिखने की छूटती आदत पर भी चिंता जताई जाती रही है, लेकिन साहित्य अकादमी ने दो दिनों तक जो चर्चा की उसमें इसके तमाम पहलू सामने आए। खास बात यह कि यह पूरा आयोजन राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केन्द्र में हुआ और खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इसका उद्घाटन किय
Read More
साहित्य अकादेमी और राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘कितना बदल चुका है साहित्य? विषयक दो दिवसीय साहित्यिक सम्मिलन का उद्घाटन भारत की माननीय राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली में किया। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि 140 करोड़ देशवसियों के हमारे परिवार में अनेक भाषाएँ और अनगिनत बोलियाँ है
Read More
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित साहित्य मंच कार्यक्रम में 7 मई को चार रचनाकारों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। ये रचनाकार थे - संग्राम मिश्र (ओड़िआ), रत्नोत्तमा दास (असमिया), रीता मल्होत्रा (अंग्रेज़ी) एवं राजिंदर ब्याला (पंजाबी)। कार्यक्रम की अध्यक्षता संग्राम मिश्र ने की। सर्वप्रथम रत्नोत्तमा दास ने अपनी असमिया कहानी ‘रई जावा घड़ी’ के अंग्रेज़ी अनुवाद ‘द वाच ऑन हर रिस्ट’ का पाठ किया, जो
Read More
हिंदी के प्रख्यात कवि एवं कथाकार विनोद कुमार शुक्ला को 59 वें ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने की आज घोषणा की गई। 88 वर्षीय श्री शुक्ला को यह पुरस्कार उनके आजीवन लेखन के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार में 11 लख रुपए की राशि स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र तथा वाग्देवी की प्रतिमा शामिल है। ज्ञानपीठ की चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
Read More
दिव्यांग लेखकों के काव्य पाठ और कहांनी पाठ के साथ ही एशिया के सबसे बड़े साहित्योत्सव का शानदार समापन हुआ। 7 दिनों तक चले इस उत्सव के अंतिम दिन हुए पंद्रह सत्रों में से एक में 10 भाषाओं के दिव्यांग लेखकों ने विनोद आसुदानी एवं अरविंद पी. भाटीकर की अध्यक्षता में काव्य-पाठ एवं कहानी पाठ प्रस्तुत किया।
Read More
प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर लेखक कल्कि सुब्रमनियम ने साहित्य अकादमी से अपने समुदाय के लोगों के लिए एक अलग पुरस्कार शुरू करने की मांग की। कल्कि ने आज साहित्योत्सव के तीसरे दिन ट्रांसजेंडर साहित्य के बारे में गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए यह मांग की।
Read More
हिंदी की वरिष्ठ कवयित्री गगन गिल समेत 23 भारतीय भाषाओं के लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गए। कमानी सभागार में एक गरिमापूर्ण समारोह में अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने श्रीमती गिल समेत सभी विजेताओं को यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान में एक लाख रुपये की राशि प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह शामिल है। श्रीमती अनामिका के बाद दूसरी कवयित्री हैं जिन्हें यह सम्मान मिला।उंन
Read More
हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक मदन सोनी का कहना है कि वह साहित्य अकादमी का अनुवाद पुरस्कार पाकर काफी खुश हैं और यह पुरस्कार अनुवादक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अनुवादकों ने ही दुनिया के साहित्य को पाठकों से केवल परिचय ही नहीं कराया बल्कि उसे लोकप्रिय भी बनाया है। भोपाल में रहने वाले 74 वर्षीय मदन सोनी ने साहित्य अकादमी की ओर से अनुवाद पुरस्कारों की घोषणा के बाद अपनी पहली प्रतिक्
Read More
हिंदी के जाने माने आलोचक मदन सोनी को साहित्य अकादेमी का अनुवाद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में अकादेमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में 21 अनुवादकों को साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2024 के लिए अनुमोदित किया गया।
Read More
साहित्य अकादेमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाला साहित्योत्सव-2025 इस वर्ष एशिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव होगा। पिछली बार का साहित्योत्सव 2024 दुनिया का सबसे बड़ा साहित्य उत्सव था। यह जानकारी अकादेमी द्वारा आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने साझा की।
Read More