दिल्ली का रूजवेल्ट हाउस अमेरिकी धरोहर में शामिल

अमेरिका ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी राजदूत के सरकारी आवास रूजवेल्ट हाउस को धरोहर में शामिल किया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत सहित सात देशों के राजनयिक भवनों को सांस्कृतिक महत्व की संपत्ति के रजिस्टर में शामिल किया है। नई दिल्ली के रूजवेल्ट हाउस को विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस सूची में शामिल किया है। साल 2000 में शुरू हुए व्हाइट हाउस मिलेनियम प्रोजेक्ट में अमेरिका की 33 सरकारी संपत्ति को रजिस्टर में जगह दी गई है। नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस के अलावा छह देशों के राजनयिक भवनों को भी सूची में लिया गया है।

Posted Date:

December 7, 2016

5:56 am
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis