बच्चे बचाएंगे पर्यावरण

हरित सप्ताह” पर बच्चों ने ली जल, धरा और पर्यावरण को बचाने की शपथ

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में बच्चों को बताया गया हरियाली का महत्व               

गाजियाबाद। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल की विभिन्न शाखाओं में “हरित सप्ताह” का शुरुआत विभिन्न अभियानों से हुआ। नेहरू नगर शाखा के बच्चों ने अपनी नाटय प्रस्तुतियों के माध्यम से धरा, गंगा और पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने का संदेश दिया। बच्चों में अपने संदेश में कहा कि गंगा नदी भारत की संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। यह महज एक नदी नहीं है बल्कि जीवन दायिनी अमृतधारा है। जो मानव के सकल ताप और संताप को हर उसे निर्मल बनाती है।

बच्चों ने नाटिका के माध्यम से बताया कि मानव ने किस प्रकार गंगा की पवित्रता और निर्मलता अपने स्वार्थों की भेंट चढ़ा दी है। कवि नगर शाखा में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों ने नाटिकाओं के जरिए प्रकृति की सुरक्षा, प्रदूषण से मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने का सार्थक प्रयास किया। प्रधानाचार्य डॉ. माला कपूर ने बच्चों से कहा कि अपने लालच के लिए मानव ने धरा और प्रर्यावरण का इतना दोहन किया है कि आज के दौर में सांस लेना भी दूभर हो गया है। भविष्य में धरा और पर्यावरण संरक्षण की उम्मीद आज के बच्चों पर ही टिकी है। जो इस विश्व के भविष्य को संवारने में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

डॉ. माला कपूर ने बच्चों को जल, धरा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्रीमती कविता सरना, प्रधानाचार्य रेणु चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था।

Posted Date:

August 6, 2019

3:37 pm
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis