
भारत के 21 करोड़ गरीब लोग अब बेहतर जीवन बसर कर पाएंगे। राष्ट्र के 28 राजनैतिक दलों के (भाजपा-विरोधी) 63 नेताओं ने संकल्प लिया है कि आगामी 18वीं लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को उखाड़ फेकेंगे। गरीबों का शोषण खत्म कर देंगे। इन नेताओं में सोनिया गांधी, लालू यादव, शरद पवार, ममता बनर्जी आदि शामिल हैं। उनका गठबंधन (इंडिया, भाजपायी मुहावरा घमंडिया) का वादा है कि देश को विश्वसनीय विकल्प दिया जाएगà

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर हमला करते हुए उसकी स्थापना पर ही सवाल उठा दिया। वैसे, वह संसद के बाहर और भीतर कांग्रेस पर हमलावर रहे हैं, मगर संभवतः उन्होंने पहली बार 1885 में स्थापित कांग्रेस की स्थापना पर सवाल उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी ए. ओ. ह्यूम ने की थी। यह तथ्यात्मक रूप से सही है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।