
यह एक गंभीर सबक है हर जिम्मेदार पत्रकार के लिए। एक प्रमुख अंग्रेजी दैनिक के पूर्व वरिष्ठ संपादक की गफलत, नासमझी और असावधानी का अंजाम है कि राजस्थान कांग्रेस में द्वंद युद्ध ढीला पड़ गया। भाजपा को हानि हो गई। कारण ? इस पार्टी ने बुनियादी व्यावहारिक नियम की अनदेखी कर दी कि अखबार में जो छपा वह शत प्रतिशत सच नहीं होता।