जिनके जीवन में रंग नहीं हैं, वृंदावन की गलियां उन्हें भी रंगीन बना देेती हैं…विधवाओं के लिए समाज में जो परंपरागत सोच है, वृंदावन उसे खारिज करता है। कहते हैं कि देश में ये इकलौती ऐसी जगह है जहां समय-असमय सफ़ेद कपड़ों में लिपट जाने वाली महिलाओं के जीवन में यहां रंग भर जाते हैं। होली ऐसा ही मौका है। खासकर ब्रज की होली जहां करीब एक हफ्ते तक रंगों में सराबोर, मस्ती में डूबी और कृष्ण की भक्ति में तल्लीन इन विधवाओं के जीवन में कुछ नए फूल खिलते हैं। इन्हीं फूलों के रंगों को पकड़ने की कोशिश की है वरिष्ठ फोटोग्राफर रवि बत्रा ने।
Posted Date:February 26, 2018
11:15 pm