हर साल भारत रंग महोत्सव का आयोजन करने वाला राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय इस बार भारतीय रंगमंच को अंतर्राष्ट्रीय जामा पहनाने के लिए थिएटर ओलम्पिक्स कर रहा है। 17 फरवरी को लाल किले से नगाड़ा बजाकर इसकी शुरुआत की उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने। कार्यक्रम में संस्कृति राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा के अलावा एनएसडी के निदेशक वामन केंद्रे और कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन देव चारण भी मौजूद थे। थिएटर ओलम्पिक 8 अप्रैल तक चलेगा। इसे दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है।
Posted Date:February 17, 2018
10:22 pm