रंगमंच को आंदोलन बना देने की सिल्वर जुबली

 

                                                                                ‘अस्मिता’ ने पूरे किए 25 साल

रंगमंच को आम जनता से जोड़ने और जनरोकारों से जुड़े मुद्दों को नुक्कड़ नाटकों के ज़रिये एक आंदोलन बना देने वाले अस्मिता थिएटर ग्रुप ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस लंबे सफर के दौरान कई तरह की चुनौतियों से रू ब रू होते हुए अपनी एक अलग पहचान बना चुकी अस्मिता के कलाकार इस वक्त देश भर में फैले हैं और फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। अस्मिता के निदेशक अरविंद गौड़ के जुझारू नेतृत्व में काम करने वाले तमाम कलाकारों में सार्थक रंगकर्म को लेकर जो चेतना दिखाई पड़ती है, वो युवाओं और नई पीढ़ी को एक नई दिशा देने वाली है। अरविंद बताते हैं कि रंगकर्म को जनसरोकार से जोड़ना और नाटकों के ज़रिये मुद्दों को मज़बूती से उठाना एक चुनौती भरा काम तो है लेकिन हमारे कलाकारों की वैचारिक प्रतिबद्धता हमारी असली ताकत है।

सत्ता का स्वरूप ही ऐसा है कि वो कभी भी ऐसे रंगमंच को पसंद नहीं करती जो आम लोगों से जुड़ा हो और जो सत्ता के चरित्र को उजागर करता हो, निरंकुशता और तानाशाही के खिलाफ आवाज़ उठाता हो। ऐसे में इस आंदोलन को इस मुकाम पर ले आने और आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना लेने वाले अरविंद गौड़ और उनकी अस्मिता टीम को 7 रंग परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

Posted Date:

May 18, 2017

5:52 pm Tags: , , ,
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis