थिएटर ओलम्पिक की भव्य शुरुआत

लाल किले से नगाड़ा बजाकर हुआ उद्घाटन

हर साल भारत रंग महोत्सव का आयोजन करने वाला राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय इस बार भारतीय रंगमंच को अंतर्राष्ट्रीय जामा पहनाने के लिए थिएटर ओलम्पिक्स कर रहा है। 17 फरवरी को लाल किले से नगाड़ा बजाकर इसकी शुरुआत की उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने। कार्यक्रम में संस्कृति राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा के अलावा एनएसडी के निदेशक वामन केंद्रे और कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन देव चारण भी मौजूद थे।

       

थिएटर ओलम्पिक 8 अप्रैल तक चलेगा। इसे दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता समेत कई शहरों में आयोजित किया जा रहा है।

नाटकों को फिर से मुख्य धारा में लाने की इस कोशिश को लेकर वामन केंद्रे का कहना है कि पिछले 19 सालों से भारत रंग महोत्सव के सफल आयोजन के साथ साथ यह ज़रूरत बार बार महसूस होती रही कि भारतीय रंगमंच की तमाम विधाओं को एक साथ एक ऐसे मंच पर लाना चाहिए जिससे हमें दुनिया भर में अलग पहचान मिल सके। इसलिए इस बार इस विशाल थिएटर ओलम्पिक के ज़रिये ये कोशिश की जा रही है।

Posted Date:

February 17, 2018

11:32 pm
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis