हल्द्वानी में पहली बार हो रहा है साहित्योत्सव…

साहित्य उत्सवों की श्रृंखला में अब अब हल्द्वानी का नाम भी जुड़ने जा रहा है। यहां 15 अप्रैल को हेने जा रहे साहित्य उत्सव में कई जाने माने पत्रकार, लेखक और साहित्य-संस्कृति से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान टीवी पत्रकार दिनेश मानसेरा की किताब – ‘मंगली – एक पटकथा’ का विमोचन भी होगा। कहानी, कविता, उपन्यास समेत साहित्य के तमाम विधाओं और मीडिया में हाशिए पर पहुंच चुके साहित्य जैसे सवालों पर चर्चा होगी। इनमें उत्तराखंड के साहित्य और मीडिया जगत के लोगों के साथ अपने लेखन और चिंतन से पहचान बना चुके कई चेहरे शामिल होंगे।  कुछ तस्वीरें…. तैयारियों की…

 

 

 

Posted Date:

April 13, 2018

10:21 am
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis