सिनेमा की दुनिया संस्कृति, समाज और साहित्य की अनूठी मिसाल है। यहां किस्सागोई भी है, हकीकत भी, अभिनय और कला के तमाम आयाम भी। देश और दुनिया की संस्कृति को आप इसके ज़रिये जितना देख पाते हैं, समसामयिक विषयों से जुड़ी घटनाओं और किरदारों को करीब से देख पाते हैं और साथ ही मनोरंजन और संगीत का अद्भुत जो सिल्वर स्क्रीन पर मिलता है, वो कहीं और मिलना मुश्किल है। बेशक सेलुलाइड का अपना गणित है और तकनीक का अपना संसार, लेकिन दुनिया भर में यह संप्रेषण का सबसे असरदार माध्यम है।


सिल्वर स्क्रीन
शशि कपूर का सबसे बड़ा शाहकार -मुंबई का पृथ्वी थिएटर
7 Rang
December 5, 2017

पृथ्वी थियेटर ,मुंबई महानगर के उपनगर , जुहू में एक ऐसा मुकाम है जहां बहुत सारे लोगों ने अपने सपनों को रंग दिया है .यह थियेटर अपने पिता स्व पृथ्वीराज कपूर की याद में शशि कपूर और उनकी पत्नी जेनिफर कपूर से बनवाया था. शशि कपूर अपने परिवार में एक अलग तरह के इंसान थे .उनकी मृत्यु की खबर सुनकर उनके गैरफिल्मी काम की याद आ गयी जो दुनिया भर में नाटक की राजधानी के रूप में जाना जाता है .

Read More
जहां ग़म भी न हो, आंसू भी न हो…
7 Rang
October 13, 2017

एक ऐसी दुनिया की कल्पना, एक ऐसे खुशनुमा समाज का सपना और हर तरफ प्यार ही प्यार की तमन्ना लिए 58 साल की उम्र में किशोर दा ने बेशक सबको अलविदा कह दिया हो, लेकिन वो हमेशा सबके बीच हैं... उसी तरन्नुम में, उसी अंदाज़ में और अपने उन्हीं खूसूरत सपनों के साथ....  उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने उन्हें इस लायक बनाया, उनकी प्रतिभा को मंच दिया, तमाम मौके दिए और किशोर को किशोर बनाया... संयोग देखिए दादा मुनि  के ज

Read More
कोई यूं ही नहीं बन जाता महानायक…
7 Rang
October 11, 2017

क्या अमिताभ शुरू से ही ऐसे थे? एक ‘एंग्री यंग मैन’ आखिर इतना संजीदा कैसे हो सकता है? इतने संघर्षों से तपकर, सियासत में किस्मत आज़मा कर, कई बार विवादों में घिर कर, देश की दुआओं की बदौलत लंबे समय तक अस्पताल में इलाज के बाद सकुशल वापस आकर, फिल्मों में कई कई पारियां खेलकर, अपनी कंपनी के उतार चढ़ाव झेलकर, कभी कांग्रेस, कभी समाजवादियों तो कभी मोदी मिशन के साथ जुड़कर लगातार सक्रिय रहने वाले अमि

Read More
आखिर एक पहेली क्यों हैं रेखा?
7 Rang
October 10, 2017

किसी ज़माने की अल्हड़, शोख़ और ग्लैमर की अपनी परिभाषा लिखने वाली रेखा महज 63 साल की उम्र में इतनी तन्हा क्यों हैं? क्यों उनकी ख़ूबसूरती और आंखों की मस्ती के दीवाने  भी हर बार उनसे जुड़े विवादों के बारे में ज्यादा जानने को बेताब रहते हैं? क्यों उनके जन्मदिन को कुछ टीवी चैनलों ने उन पर फिल्माए गए कुछ गीतों पर आधारित कार्यक्रमों तक सीमित कर दिया है? कई सवाल हैं लेकिन रेखा की ज़िंदगी और उनक

Read More
अलविदा टॉम ऑल्टर…
7 Rang
September 30, 2017

अपनी अभिनय प्रतिभा से हिन्दी फिल्मों में नया मुकाम हासिल करने वाले भारत में जन्में पहले अमेरिकी अदाकार टॉम ऑल्टर नहीं रहे। मुंबई में 29 अक्टूबर की रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रंगमंच और फिल्मों के अलावा तमाम टीवी धारावाहिकों में अपने बेहतरीन अभिनय का लोहा मनवा चुके टॉम ऑल्टर 1950 में मसूरी में जन्में, पढ़ने के लिए अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी गए और 1970 में जब लौटकर आए तो दो साल

Read More
युवा फिल्मकार तुषार त्यागी की नई फिल्म ‘काशी’
7 Rang
September 9, 2017

अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट’ की कामयाबी के बाद कई और फिल्मकार इस तरह की फिल्में बना रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर इसे प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक फिल्मकार हैं तुषार त्यागी। मूल रूप से मेरठ के तुषार लॉस एंजेल्स में रहकर अपने देश के मुद्दों पर कहानियां लिखते हैं, फिल्में बनाते हैं और तमाम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी पाते हैं। उनकी ताज़ा फिल्म है काशी।

Read More
‘7 रंग’ अपनी मुहिम में कामयाब होगा – कैलाश खेर
7 Rang
December 24, 2016

कैलाश खेर को जब भी आप सुनेंगे, एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे। अपनी धुन का पक्का एक अकेला ऐसा शख्स जो आज अपने दम पर संगीत की दुनिया में वो मुकाम हासिल कर चुका है जिसकी मुरीद पूरी दुनिया है। 7 रंग के संपादक अतुल सिन्हा के साथ बेहद आत्मीय और दोस्ताना अंदाज़ में कैलाश खेर मिलते हैं। बातचीत के अंदाज़ में वही बिंदासपन और फक्कड़पन जो उनके गीतों में नज़र आता है।

Read More
आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं…
mm Indian Art Forms
December 7, 2016

92 साल की उम्र में भी बेहद सक्रिय और उम्मीदों से भरे मशहूर कवि और गीतकार गोपालदास नीरज को सुनना एक अनुभव से गुज़रने जैसा है। देश और समाज को, रिश्तों और रिवाज़ों को, सियासत और सियासतदानों को अपने तरीके से देखने वाले नीरज जी ने बेहिसाब लिखा है और लिख रहे हैं। अलीगढ़ के अपने घर में नीरज जी अपने फ़ुरसत के पल गुज़ारते हैं लेकिन आज भी शायरी, कविता और गीतों की कोई भी खास महफ़िल बगैर नीरज जी के प

Read More
क्योंकि रेखा तो बस रेखा हैं …
mm Indianartforms
October 10, 2016

मुंबई के खूबसूरत बैंड स्टैंड और लैंड्स एंड के एक तरफ समंदर की ऊंची ऊंची लहरें दिखती हैं तो सड़क की दूसरी तरफ फिल्मी सितारों के बंगले। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ आपको नज़र आएगी शाहरूख खान के बंगले मन्नत के सामने। यहां से चंद कदम दूर हरदिल अज़ीज़, बेहद खूबसूरत और अपनी आंखों से बहुत कुछ कह देने वाली रेखा का ‘बसेरा’ है।

Read More
लता जी की आवाज़ का जादू
mm Indianartforms
September 27, 2016

86 साल की उम्र में अगर आज भी लता जी की आवाज़ की वो मिठास बरकरार है तो इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ उनका रियाज़ है और संगीत के प्रति उनका समर्पण है। उनके बारे में बहुत कुछ लिखा जा चुका है, इंटरव्यू भी कई छप चुके हैं और समाज के प्रति उनका नज़रिया भी बीच बीच में हम सुनते रहते हैं।

Read More
Copyright 2023 @ Vaidehi Media- All rights reserved. Managed by iPistis